Wikipedia of deepika padukone in hindi

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

२०१८ इंडिया ओपन के दौरान दीपिका पादुकोण
जन्म 5 जनवरी 1986 (1986-01-05) (आयु 39)
कोपनहेगन, डेनमार्क
आवासमुंबई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2006–वर्तमान
गृह-नगरबैंगलोर, भारत
जीवनसाथीरणवीर सिंह (वि॰ 2018)
वेबसाइट
deepikapadukone.com

दीपिका पादुकोण (कोंकणी: दीपिका पडुकोण, कन्नड: ದೀಪಿಕಾ ಪಡುಕೋಣ್) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं।

सफर

[संपादित करें]

मॉडलिंग

[संपादित करें]

कॉलेज में अपने अध्ययन के दौरान उन्होंने अपने ऊँचे कद और कसी हुई काठी के कारण मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाने का निर्णय लिया।[1] पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय ब्रांडों जैसे लिरिल,डाबर, क्लोज-अप टूथपेस्ट और लिम्का के लिए मॉडलिंग की है। उन्हें कई प्रतिष्ठित मॉडलिंग के प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें भारत के ज्वैल्स ऑफ इंडिया का ब्रांड प्रतिनिधित्व भी शामिल था। दीपिका पादुकोण ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर अपनी उपस्थिति दर्ज की जब मेबिलिन ने उन्हें अपना नया अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया।

५ वें किंगफिशर वार्षिक फैशन पुरस्कार समारोह में उन्हें वर्ष की शीर्ष मॉडल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुछ ही समय बाद, 2006 के किंगफिशर स्विमसूटकैलेंडर के लिए एक मॉडल के रूप में उन्हें चुना गया और बाद में उसी वर्ष में उन्होंने आईडिया जी फैशन पुरस्कार में दो ट्राफियां, फीमेल मॉडल ऑफ़ दी इयर (कॉमर्शियल असाइंमेंट) और फ्रेश फेस ऑफ़ दी इयर के पुरस्कार प्राप्त किए। पादुकोण को किंगफिशर एयरलाइंस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया और हाल ही में लीवाइस और टिसॉट एसए[2] की भी।

अभिनय

[संपादित करें]

मॉडलिंग के सफर में सफलता प्राप्त करने के बाद दीपिका जी ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। यह उन्होंने हिमेश रेशमियां के स्वतंत्र पॉप एल्बम आप का सुरूर में संगीत विडियो के गीत नाम है तेरा में अभिनय से शुरू किया।

२००६ में पादुकोण ने अभिनेता उपेन्द्र के साथ कन्नड़ फिल्म में काम करते हुए अपनी पहली फिल्म ऐश्वर्या की। बाद में २००७ में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करते हुए फराह खान की ओम शांति ओम से सफलतापूर्वक बॉलीवुड में कदम रखा। यह फ़िल्म भारत और विदेश दोनों जगह वर्ष की सबसे बड़ी हिट रही।[3][4] फ़िल्म में उनकी भूमिका १९७० के दशक की एक सुपरस्टार शांतिप्रिया की है और बाद में सैंडी की- जो एक युविका है जो ठीक शांतिप्रिया की तरह दिखती है। उनका अभिनय बहुत पसंद किया गया, जिससे इस नायिका को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री पुरस्कार के साथ साथ उनका पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ। इंडिया एफएम के तरन आदर्श ने लिखा, "दीपिका में वह सब कुछ है जो एक महान नायिका में होना चाहिए - व्यक्तित्व, रंग रूप और हाँ, उनमे प्रतिभा तथा योग्यता भी है। वे शाहरुख़ के समकक्ष ही खड़ी हैं और यह सब पाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। वे एक ताजा हवा के झोंके के समान है।"[5]

पादुकोण 2010 में रणबीर कपूर के साथ सिद्धार्थ आनंद की बचना ऐ हसीनों में तथा अक्षय कुमार के साथ निखिल आडवाणी की चाँदनी चौक टू चाइना में काम किया था| नवंबर में आई फिल्म 'देसी बॉइज ' जिसे रोहित धवन निर्माता थे और सहकलाकार जॉन, अक्षय थे| दीपिका के लिए 2013 सबसे लकी साल रहा था 'ए जवानी है दीवानी','रामलीला' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' बॉक्स ऑफीस पर बढीया काम किया था| 2015 में बाजीराव मस्तानी और तमाशा जैसे फिल्मे की| 2017 मे पद्मावत फिल्म जो। बहुत विवादों के घेरे में रसूखदार रही फिर 2018 में रिलीज हुई।जो हिट रही है।अब इस समय छपाके में काम कर रही है।

फ़िल्में

[संपादित करें]

मुख्य लेख: दीपिका पादुकोण फिल्मोग्राफी

दीपिका पादुकोण की कुछ प्रमुख फ़िल्में निम्नलिखित हैं:

नामांकन और पुरस्कार

[संपादित करें]

फिल्मफेयर पुरस्कार

[संपादित करें]

विजेता

मनोनीत

स्टार स्क्रीन पुरस्कार

[संपादित करें]

विजेता

जी सिने पुरस्कार (Zee Cine Awards)

[संपादित करें]

विजेता

मनोनीत

आइफा पुरस्कार

[संपादित करें]

विजेता

मनोनीत

स्टारडस्ट पुरस्कार (Stardust Awards)

[संपादित करें]

मनोनीत

अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार

[संपादित करें]

विजेता

अन्य पुरस्कार

[संपादित करें]

यह भी देखिए

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

Haggis alemayehu biography in amharic languages

Copyright ©caneaunt.amasadoradepan.com.es 2025